{"_id":"032e381e2dce5275db80d6411af9c123","slug":"slym-committed-suicide-after-argument-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा के MD ने क्यों की खुदकुशी, हुआ खुलासा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
टाटा के MD ने क्यों की खुदकुशी, हुआ खुलासा
एजेंसी/बैंकाक
Updated Wed, 29 Jan 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स के एमडी कार्ल स्लिम ने पत्नी से कहासुनी के बाद खुदकुशी की थी और पुलिस को कमरे से मिला नोट उनकी पत्नी ने लिखा था, जिसमें घरेलू परेशानियों का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
थाई पुलिस की ओर से की जा रही जांच में यह बात सामने आई है।
रहस्यमय परिस्थितियों में हुई स्लिम की मौत में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब थाई पुलिस ने बताया कि होटल के कमरे में मिला तीन पेज का हस्तलिखित नोट स्लिम की पत्नी सैली द्वारा लिखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि स्लिम ने पत्नी द्वारा लिखे गए नोट को पढ़ने के बाद खुदकुशी कर ली। सैली ने अपने नोट में घरेलू विवादों का जिक्र किया था।
थाई पुलिस लेफ्टिनेंट सोमयॉट बूनीयाकाव ने बताया कि मौके से मिला नोट सैली स्लिम द्वारा लिखा गया था। जिसमें पति-पत्नी में विवाद होने की बात सामने आई है। यह स्लिम का सूसाइड नोट नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने मामले की और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि, यह दोहराया कि स्लिम की मौत हत्या नहीं है।
थाई पुलिस मान रही है कि स्लिम ने अपने सुइट की खुली खिड़की से कूदकर खुदकुशी की है। खिड़की वह बहुत छोटी थी इसलिए वहां से फिसलकर गिरना संभव नहीं है।
स्लिम के सुइट में चाओ प्राया नदी की ओर पूरी तरह एक बड़ी सील खिड़की है। इसके पास में एक छोटी खिड़की थी, जिसे खोला जा सकता था। कार्ल स्लिम ब्रिटिश नागरिक थे। वह अक्तूबर 2012 में टाटा मोटर्स से जुड़े थे।
कार्ल स्लिम की बैंकाक के फाइव स्टार शांग्रीला होटल की 22वीं मंजिल से गिरने से रविवार को मौत हो गई थी।
स्लिम कंपनी की थाई यूनिट के बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेने आए थे और अपनी पत्नी के साथ 22वीं मंजिल पर स्थित एक सुइट में ठहरे थे। होटल कर्मियों को उनका शव चौथी मंजिल पर मिला था।