फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   skirts banned for nine year girls in london's school

ये लंदन है, यहां स्कूली छात्राएं नहीं पहन सकतीं स्कर्ट!

Tue, 30 Jul 2013 12:38 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
skirts banned for nine year girls in london's school

ब्रिटेन के एक स्कूल में नौ साल की लड़कियों के स्कर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फैसला स्कर्ट का साइज कम होने और छात्राओं का लेडी लुक न लगने के चलते लिया गया है।

विज्ञापन


लंदन के इंग्लैंड मिडल स्कूल के वॉकवुड चर्च ने यह प्रतिबंध लगाया है और सितंबर से छात्राओं को पैंट पहनने के लिए कहा गया है।

स्कूल में छात्राओं के 2014 से ब्लाउज पहनने पर भी रोक लगाई गई है ताकि स्कूल में लड़के और लड़कियों की यूनिफॉर्म एक जैसी रहे।

लेकिन कई छात्राओं के माता-पिता ने इस कदम का विरोध करते हुए इसे पागलपन करार दिया है और छात्राओं को महिला जैसा व्यवहार करने के लिए कहने पर आपत्ति भी जताई है।
विज्ञापन


कुछ आंकड़ों के मुताबिक 63 स्कूलों ने अपने यहां स्कर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें अधिकतर सेकंडरी स्कूल हैं पर एक मिडिल स्कूल ने ऐसा ही फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की मुख्य शिक्षिका डेविड डाउटफायर के अनुसार यह फैसला जरूरी था क्योंकि विद्यार्थी बहुत छोटी स्कर्ट पहनने लगे थे। इससे उन्हें उठने बैठने में भी दिक्कतें होती हैं। यह महिलाओं की तरह व्यवहार नहीं है। इस संबंध में छात्राओं को टोके जाने पर भी नहीं मानती थीं।

उन्होंने कहा कि गर्मियों में छात्राओं को स्कर्ट पहनने दी जा सकती है, हम इस पर विचार कर रहे हैं।

माता-पिता ने जताया विरोध
करीब 20 माता-पिता ने स्कूल के स्कर्ट पर पाबंदी लगाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि लड़कियों को स्कर्ट न पहनने देना उन्हें दुविधा में डालना है।


एक पैरेंट का कहना है कि नौ साल की बच्चियों को महिला जैसा न दिखने का तर्क गैरवाजिब है। वो औरतें नहीं लड़कियां हैं।

इससे पहले सेकंडरी स्कूल के लड़कों के समूह ने शिक्षकों के खिलाफ यह अभियान चलाया था कि उन्हें गर्मियों में शॉटर्स पहनने दी जाए। इसके बाद स्कर्ट पर पाबंदी का कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed