फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sixty train cancelled, many trains route diverted

जानिए रेल हादसे का किन ट्रेनों पर पड़ा असर

Thu, 06 Aug 2015 10:22 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
sixty train cancelled, many trains route diverted

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार रात हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद इटारसी-मुंबई रूट पर ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। इसका सीधा असर मुंबई से इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी आने वाली ट्रेनों पर पड़ा है।

विज्ञापन


इस हादसे के बाद रेलवे ने तमाम ट्रेनों का निरस्तीकरण कर दिया है। ओवर ऑल बृहस्पतिवार को रेलवे ने संबंधित रूट पर चलने वाली 60 ट्रेनें निरस्त कर दीं।

निरस्त होने वाली ट्रेनों में से तकरीबन 30 ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के विभिन्न स्टेशनों से गुजरती हैं। इसके अलावा मुंबई रूट की 20 ट्रेनें भी आज डायवर्ट की गई हैं। ट्रेनों के निरस्तीकरण एवं डायवर्जन से मुसाफिरों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन


पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) के भोपाल मंडल स्थित हरदा-खंडवा सेक्शन में खिरकिया और भिरंगी स्टेशन के बीच मंगलवार की रात 11071 कामायनी एक्सप्रेस और 13201 मुंबई जनता एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद इटारसी-मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहीं निरस्त

sixty train cancelled, many trains route diverted

इस हादसे के बाद रेल प्रशासन ने जहां कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है तो वहीं कुछ का मार्ग परिवर्तित किया है। बृहस्पतिवार को जो ट्रेनें निरस्त रहीं उसमें 11408 लखनऊ-पुणे, 12148 निजामुद्दीन-कोल्हापुर, 12168 वाराणसी-एलटीटी, 12174 प्रतापगढ़-एलटीटी, 12618 निजामुद्दीन-एर्णाकुलम, 12108 लखनऊ-एलटीटी, 12520 कामाख्या-एलटीटी, 22456 कालका-साईनगर शिरडी, 22458 उना-नांदेड़, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12336 एलटीटी-भागलपुर, 12171 एलटीटी-हरिद्वार, 11057 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-अमृतसर, 16229/16230 वाराणसी-मैसूर, 19045 ताप्तीगंगा एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

जो ट्रेनें आज निरस्त रहीं उसमें से तकरीबन 30 ट्रेनें एनसीआर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। इसके अलावा 20 ट्रेनों का आज मार्ग निरस्तीकरण भी किया गया। इसमें 11094 महानगरी एक्सप्रेस, 12150 पटना-पुणे एक्सप्रेस, 12780 निजामुद्दीन-वास्कोडिगामा, 11071 कामायनी एक्सप्रेस आदि ट्रेन को इटारसी-नागपुर-भुसावल के रास्ते चलाया गया। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों को जलगांव, नादेड़, कोटा, मथुरा के रास्ते चलाया गया।

इलाहाबाद जंक्शन, छिवकी नहीं पहुंचीं ये ट्रेनें

sixty train cancelled, many trains route diverted

11071    एलटीटी-वाराणसी
11072    वाराणसी-एलटीटी
15018    गोरखपुर-एलटीटी
13201    राजेंद्र नगर-एलटीटी
13202    एलटीटी-राजेंद्र नगर
12149    पुणे-पटना सुपरफास्ट
12150    पटना-पुणे सुपरफास्ट
11033    पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस
11060    एलटीटी-छपरा
11066    दरभंगा-एलटीटी
11068    फैजाबाद-एलटीटी
11037    पुणे-गोरखपुर
11065    एलटीटी-दरभंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed