फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sixty lakh bpl people will get benifit of pension plan

60 लाख गरीबों को मिलेगा नई पेंशन योजना का लाभ

Fri, 09 Nov 2012 11:04 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Nov 2012 11:04 AM IST
विज्ञापन
sixty lakh bpl people will get benifit of pension plan
महंगाई, भ्रष्टाचार और घोटाले सहित कई मुद्दों पर जूझ रही यूपीए सरकार ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते अपनी छवि सुधारने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। कांग्रेस शासित कुछ राज्यों में रियायती सिलेंडर देने की घोषणा के बाद अब केंद्र सरकार पेंशन प्लान में बदलाव करने जा रही है। इसके तहत करीब 60 लाख बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग) को पेंशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एसएम विजयानंद की अगुवाई में समिति ने अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को सौंप दी है। यदि यह रिपोर्ट मान ली जाती है तो 60 लाख गरीब विधवा, विकलांग और बुजुर्ग को फायदा होगा। हालांकि इससे सरकारी खजाने पर जरूर 9500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


अभी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन प्लान में 40 साल से अधिक उम्र की महिलाएं शामिल हैं। मौजूदा रिपोर्ट में इस अवधि को 18 साल करने की बात कही गई है। विकलांग पेंशन स्कीम में 80 फीसदी विकलांग सीमा के बदले 40 फीसदी विकलांग को शामिल किया जाएगा। वहीं बुजुर्ग को हर महीने 200 के बदले 300 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed