फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sixteen died of cold in purvanchal.

पूर्वांचल में ठंड का कहर, 16 की मौत

Sat, 27 Dec 2014 01:41 AM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
sixteen died of cold in purvanchal.

पूर्वांचल में ठंड का कहर जारी है। शीतलहर और गलन की चपेट में आकर एक बालक समेत सोलह लोगों की मौत हो गई। इनमें मिर्जापुर में सर्वाधिक पांच लोगों की जान गई है। गाजीपुर में तीन, आजमगढ़, भदोही, चंदौली और बलिया में दो-दो जान चली गई। गलन और बर्फीली हवाओं के चलते सुबह-शाम लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। घने कोहरे की वजह से रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


चंदौली में कंदवा थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में तरूण बिंद (दो वर्ष) तथा मचवां गांव निवासी रामवचन खरवार (60 वर्ष) की ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं आजमगढ़ में रौनापार थाना क्षेत्र के कोलवा अराजी देवारा नैनीजोर गांव निवासी रामलखन (55) के पेट में रात को तेज दर्द शुरू हुआ। रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी गुड्डू (30) को गुरुवार की शाम को अचानक पेट में दर्द के साथ ही उल्टी और दस्त शुरू हो गई। देर रात जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मिर्जापुर में विकास खंड सिटी, कोन तथा जमालपुर में ठंड लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। विकास खंड कोन के श्रीपट्टी गांव निवासी श्रीराम विश्वकर्मा (58 वर्ष) शुक्रवार की भोर में लघुशंका के लिए उठे थे। इसी दौरान उन्हें ठंड लग गई और मौत हो गई। तिलठी गांव निवासी विजय उपाध्याय (52 वर्ष) ने गुरुवार की रात ठंड लगने से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं तिलठी गांव के परमानंद यादव (60 वर्ष ) गुरुवार की रात खेत की सिंचाई करने गए थे। वहीं उन्हें ठंड लग गई। शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। इसी तरह बिराजपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के सुरेश बिंद (50 वर्ष), जमालपुर के बियरही गांव निवासी रामसेवक यादव (46 वर्ष) की ठंड से मौत हो गई। इसी तरह भदोही में ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बेदपुर गांव निवासी गंगाधर उपाध्याय (62 वर्ष), औराई थाना क्षेत्र के जेठुपुर गांव में कमला देवी (50वर्ष) की मौत हो गई। वहीं गाजीपुर जिले में  शुक्रवार को ठंड ने तीन लोगों की मौत हो गई, तीनों ही वृद्ध हैं। इनमें जमानिया कोतवाली के नरियांव गांव निवासी राजकुमार सिंह कुशवाहा (60 वर्ष), सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मलवीयनगर बद्धूपुर निवासी चौकीदार रामचंद्र यादव (62) और जमानिया के बुद्धिपुर मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय शमशुद्दीन अंसारी शामिल हैं। उधर बलिया में ठंड से नारायणपुर गांव में एक अधेड़ और जमुआंव गांव के पूर्व प्रधान की जान चली गई। इनमें बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर निवासी लक्ष्मण गुप्ता (55) तथा जमुआंव गांव के पूर्व प्रधान धनुषधारी (70) की ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के वेटिंग हाल में रातभर कांपा, मौत

sixteen died of cold in purvanchal.

सर्दी अब कहर ढा रही है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के वेटिंग हाल में एक बुजुर्ग का शव फर्श पर अकड़ा हुआ मिला। उनके शरीर पर कुछ कपड़े थे और एक लोई ओढ़ रखी थी जो इस ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त नहीं थी। माना जा रहा है कि उनकी रात कांपते हुए गुजरी और सुबह किसी वक्त मौत हो गई। दोपहर में जब उनके शरीर में कोई हलचल देर तक नहीं हुई तो यात्रियों ने ही मौत की सूचना दी। शव की शिनाख्त तो नहीं हुई लेकिन उनकी जेब से एक जालंधर के डाक्टर का पर्चा मिला है। जिसपर नाम नाथूराम लिखा है।

रेलवे के वेटिंग हाल के दरवाजे भी यात्रियों की आवाजाही से बंद नहीं हो पाते जिससे सर्दी लगती रहती है। कल रात का तापमान सिर्फ 6 डिग्री सेंटीग्रेट था जाहिर है कि कमजोर व्यक्ति के लिए यह घातक था। वेटिंग हाल में करीब 60 साल के एक बुजुर्ग रात में किसी वक्त आकर लेटे होंगे। दोपहर तक जब वह नहीं उठे तो कुछ यात्रियों ने उन्हें हिला डुलाकर देखा बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। जीआरपी को सूचना दी गई।

जीआरपी एसआई ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जीआरपी उसकी मौत का कारण ठंड बता रही है। उसके जेब से भी कोई पहचान वाला कागज नहीं निकला। केवल एक दवा का पर्चा निकला जिस पर जालंधर के क्लीनिक का पता था। रोगी का नाम नाथूराम लिखा हुआ था। 24 दिसंबर की तारीख पड़ी हुई थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वृद्ध डाक्टर को दिखाकर लौट रहे होंगे और रात में वेटिंग हाल में जाकर सो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed