फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sixteen die after Jayalalithaa verdict

जया को सजा के बाद 16 समर्थकों की मौत

Mon, 29 Sep 2014 04:20 PM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
Sixteen die after Jayalalithaa verdict

जयललिता को अदालत ने सजा क्या सुनाई मानो भूचाल आ गया। जया समर्थकों द्वारा आत्महत्या की खबरें सामने आने लगीं। कई समर्थकों को दिल का दौरा भी पड़ गया।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार TOI में छपी खबर के मुताबिक अभी तक 16 जय समर्थकों की मौत हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि तीन लोगों ने खुद को फांसी लगा ली, एक ने आत्मदाह कर लिया, एक ने बस के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली और एक ने जहर खा कर जीवन खत्म कर लिया।
विज्ञापन


10 अन्य लोगों की मौत दिल के दौरे और सदमे के कारण हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोग जयललिता के जेल जाने से बेहद नाराज और परेशान थे।

'जया को अपनी मां मानती है जनता'

Sixteen die after Jayalalithaa verdict

दो लोगों ने खुद को आग लगा ली, इनमें से एक कक्षा 12 का छात्र है। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य AIADMK समर्थक ने अपनी उंगली ही काट दी।

गौरतलब है कि अगस्त में एक श्रीलंकाई वेबसाइट पर जयललिता के बारे में कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इससे खफा एक जय समर्थक महिला ने अपनी जान देने की कोशिश की थी। जयललिता ने इस महिला को पत्र लिखा था और उसे समझाया था कि आत्महत्या करना कायरता का काम होता है।

पार्टी नेताओं के मुताबिक ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जनता जयललिता से बेहद जुड़ी हुई है। हालांकि उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि वे ऐसा कोई कदम ना उठाएं।

सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरपर्सन और एआईएडीएमके महिला विंग की डिप्टी सेक्रेटरी सीआर सरस्वती ने कहा कि,"हर कोई अम्मा को अपनी मां मानता है। ये घटनाएं दिखाती हैं कि ये अम्मा का जनता के साथ क्या रिश्ता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed