{"_id":"54d29318-b4b7-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"six-year-old-girl-sexually-assaulted-in-wedding-hall","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसक्रीम खिलाने के बहाने 6 साल की बच्ची से रेप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आइसक्रीम खिलाने के बहाने 6 साल की बच्ची से रेप
नागपुर/एजेंसी
Updated Sat, 04 May 2013 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम बच्चियों से बलात्कार की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सामने आया है मध्यप्रदेश के नागपुर में।
विज्ञापन
यहां छह साल की एक बच्ची को कथित रूप से हवसियों ने अपना शिकार बना लिया।
बताया जा रहा है कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में आई थी। दरिंदों ने उसे आइसक्रीम का लालच दिया और उससे बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि इमारत की जिस मंजिल पर बारातघर है, उसकी सबसे ऊपर मंजिल पर बने एक कार्यालय में राकेश उर्फ चक्रधर जागोजी बेले (27) काम करता है।
उसने शुक्रवार को वहां एक विवाह समारोह के दौरान आई बच्ची को आइसक्रीम देने का लालच दिया ओर उसके साथ बलात्कार किया। उस समय उसके परिवार के सदस्य विवाह समारोह में मौजूद थे।
लड़की के माता-पिता ने उसकी हालत देखकर पुलिस को सूचना दी और बलात्कारी का हुलिया भी बताया।
लड़की के माता पिता की शिकायत पर पुलिस ने हॉल में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कराई, जिसमें बेले को संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया। बाद में आरोपी को नागपुर-जबलपुर राजमार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन