{"_id":"c8ea61fa-4364-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"six-people-died-from-drinking-poisonous-liquor-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिहार में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत
गया/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Dec 2012 02:46 PM IST
विज्ञापन
बिहार में जहरीली शराब एक बार फिर मौत का सबब बनी है। गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सोमवार देर रात
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग बीमार हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने मंगलवार को बताया कि शास्त्रीनगर मुहल्ला के मुसहर टोली के कुछ लोगों ने पास के ही दुकान से शराब खरीद कर पी थी। शराब पीने के बाद कई लोगों को उल्टियां होने लगी, इसी दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। बीमार चार लोगों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व 6 दिसंबर की रात भोजपुर जिले में आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी।