फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   six people dead in the blast in a house

आतिशबाजी में विस्फोट से फटा सिलैंडर, 6 की मौत

Wed, 17 Feb 2016 09:01 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
six people dead in the blast in a house

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मोहल्ला शाहचंदन में भीषण विस्फोट के बाद ढहे मकान में दबकर छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्ची, दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


छह से अधिक लोग घायल। विस्फोट से पड़ोस के दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। डीएम, एसपी, एसडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

मोहल्ला शाहचंदन कसाइयों के तिराहे पर यामीन आतिशबाज का मकान और दुकान है। यामीन आतिशबाजी बनाने व बेचने का काम करता था। मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे मकान रखी हुई आतिशबाजी में हुए जोरदार विस्फोट से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

मलबे में दब गया पूरा परिवार

six people dead in the blast in a house

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोटक में लगी आग से घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना भीषण था कि मकान के चारों कमरों के लेंटर धराशायी हो गए। मलबे में पूरा परिवार दब गया।

आवाज सुनकार पहुंचे लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। लोगों ने मलबे से परिवार के सदस्यों को निकाला।

इसमें यामीन 65 वर्ष, यासीन पुत्र यामीन, हसीन पुत्र यामीन, भूरी पत्नी हसीन, तुफैल निवासी जमाईपुरा, कनिक फात्मा निवासी गांव स्याऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया जहां चिकित्सकों ने यामीन, भूरी, तुफैल, हसीन को मृत घोषित कर दिया।

आतिशबाजी लेने आए लोग भी हुए घायल

six people dead in the blast in a house

कनिक फात्मा, यासीन को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। कनिक फात्मा की बिजनौर मौत हो गई। बड़ी कोशिश के बाद मलबे से हसीन की पांच वर्षीय पुत्री उमेरा को निकाला गया। इसे भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

शादी समारोह के लिए गांव बेरखेड़ा निवासी चंद्रपाल, गांव पहाड़पुर निवासी ब्रजपाल, गांव शेरपुर ड्यौढ़ी निवासी रईस तथा सोमपाल भी आतिशबाजी लेने आए थे वे भी घायल हो गए थे।

विस्फोट से पड़ोस में वसीक और अनीस के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। वसीक के मकान की दीवार गिरने से वसीक भी घायल हो गया। मलबे में अभी भी छह-सात लोगों के दबने की आशंका है, तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed