फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   six passengers sick after eating biryani in rajdhani express

राजधानी एक्सप्रेस में बिरयानी खाने से छह यात्री बीमार

Tue, 25 Dec 2012 10:12 AM IST
मुगलसराय/ब्यूरो
मुगलसराय/ब्यूरो Updated Tue, 25 Dec 2012 10:12 AM IST
विज्ञापन
six passengers sick after eating biryani in rajdhani express

नई दिल्ली से पटना जा रही 2310 पटना राजधानी एक्सप्रेस के ए-फोर कोच में बासी बिरयानी खाने से छह यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। उल्टी दस्त होने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बावजूद यात्रियों का न तो उपचार किया गया और न ही मांगने पर शिकायती बुक दी गई। ट्रेन मुगलसराय पहुंची तो यात्रियों ने हाथों में बासी खाना लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझाकर किसी तरह ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


पटना-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सोमवार को अपराह्न लगभग पौने चार बजे 14 घंटे विलंब से प्लेट फार्म संख्या तीन पर पहुंची। ए-फोर कोच में बर्थ नंबर 7-8-9 में परिवार के संग नई दिल्ली से पटना तक का सफर रहे राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इलाहाबाद में पैन्ट्रीकार कर्मी ने वेज बिरयानी दी थी। उसे खाने के बाद ही पेट में दर्द और उल्टी होने लगीं। बिरयानी में गंदगी की तरह स्मैल आ रही थी।
विज्ञापन


इस बाबत जब पैंटीकार कर्मियों से शिकायत की गई तो उनका दो टूक जवाब था कि यहीं खाना है, खाना है तो खाइए या मत खाइये। इसी तरह ए-फाइव में पटना जा रहे एसपी राव ने बताया कि एक दम घटिया खाना था। मालूम हो रहा था तीन से चार दिन का खाना परोसा गया था। ए-सिक्स में पटना जा रहे प्रोफेसर सुधाकर झा ने आरोप लगाया कि पैंट्रीकार में दबंगई चल रही है। खाना घटिया परोसा गया जिसे खाने के बाद ही तबीयत खराब हो गई। यहां तक की पानी और शिकायती बुक मांगने के बाद भी नहीं दिया गया। दर्जन भर यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed