{"_id":"8139676e-d281-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"six-new-ministers-inducted-into-maharashtra-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में छह नए मंत्रियों ने ली शपथ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महाराष्ट्र में छह नए मंत्रियों ने ली शपथ
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 11 Jun 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पांच और एक निर्दलीय विधायक ने मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन
आधिकारिक सूचना के अनुसार राकांपा के मधुकर पिचाड और शशिकांत शिंदे और निर्दलीय विधायक दिलीप सोपाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि सुरेश धास, उदय सामंत और संजय सवखरे को राज्य मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल के शंकरनारायणन ने राजभवन के दरबार हाल में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों की पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित कई मंत्री, विधायक तथा राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद थे।
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पिछले हफ्ते राज्य मंत्रिमंडल में शामिल पार्टी के सभी मंत्रियों के इस्तीफे मांग लिए थे। पिचाड़ के मुताबिक हटाए गए मंत्रियों को पार्टी के काम में लगाया जाएगा।