{"_id":"61d2458a-66cf-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"six-killed-in-mumbai-slum-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में झुग्गियों में लगी आग, 6 मरे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई में झुग्गियों में लगी आग, 6 मरे
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 25 Jan 2013 02:43 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में माहिम के नया नगर इलाके की झुग्गियों में लगी आग में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है। आग में 8 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
माहिम के नया नगर की झुग्गी बस्ती में शुक्रवार की भोर में आग लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां पहुंच गईं।
लेकिन गलियां संकरी होने के कारण दमकल विभाग को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग के कारणों का नहीं पता चल पाया है। तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन