{"_id":"316486b2890e0e108a112816e4ee3909","slug":"six-killed-by-elephant-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों को कुचलने के बाद नेपाल लौटा हाथी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छह लोगों को कुचलने के बाद नेपाल लौटा हाथी
एजेंसी/पटना
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
पिछले दो दिनों के दौरान बिहार के सीतामढ़ी में चार और मधुबनी जिले में दो लोगों को कुचलने के बाद जंगली हाथी बृहस्पतिवार को नेपाल लौट गया।
विज्ञापन
अतिरिक्त वन संरक्षक एसएस चौधरी ने बताया कि हम हाथी को सफलतापूर्वक नेपाल भेजने में सफल रहे। चौधरी ने कहा कि हाथी को मधुबनी जिले के जैननगर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रॉयल कैनाल के रास्ते नेपाल भेजा गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि हाथी के पैर के निशानों के जरिए कर ली गई है। चौधरी ने कहा कि सीमामढ़ी में चार लोगों को कुचलने के बाद मंगलवार को हाथी मधुबनी में प्रवेश कर गया था।
विज्ञापन