फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   six indian soldiers dead one missing in an avalanche in siachen glacier area

सियाचिन में हिमस्खलन से 6 भारतीय सैनिकों की मौत

Sun, 16 Dec 2012 09:32 PM IST
श्रीनगर/नई दिल्ली/एजेंसी
श्रीनगर/नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 16 Dec 2012 09:32 PM IST
विज्ञापन
 six indian soldiers dead one missing in an avalanche in siachen glacier area

सियाचिन ग्लेशियर में रविवार को हुए हिमस्खलन में सेना के छह जवानों की मौत हो गई। एक जवान अभी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के अनुसार सियाचिन ग्लेशियर के हनीफ सब-सेक्टर में तैनात फर्स्ट असम रेजिमेंट के छह जवानों की हिमस्खलन में मौत हो गई। सुबह 6:13 बजे हुए हिमस्खलन में एक जवान लापता है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ सालों में भारतीय कब्जे वाले ग्लेशियर इलाके में हिमस्खलन की यह पहली घटना है। असम रेजिमेंट 102 सियाचिन ब्रिगेड का हिस्सा है और उसके जवान 15-16 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल पाकिस्तान के कब्जे वाले ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ था, जिसमें 100 से अधिक पाक सैनिक मारे गए थे।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी को देखते हुए राज्य के ऊपरी इलाकों और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के बनिहाल रेंज में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed