{"_id":"ca0240e535bfb1e2de8147269120568d","slug":"six-hundred-deaths-from-drowning-boat-came-true-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आया नौका डूबने से हुई छह सौ मौतों का खौफनाक सच","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सामने आया नौका डूबने से हुई छह सौ मौतों का खौफनाक सच
एजेंसी/रोम
Updated Tue, 21 Apr 2015 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमध्य सागर में लीबिया के तट पर सैकड़ों लोगों को लेकर डूबी नौका से शवों को निकाले जाने का सिलसिला जारी है। इस बीच भयावह दुर्घटना से बच निकले एक बांग्लादेशी नागरिक ने हादसे की दर्दनाक हकीकत बयां की है।
विज्ञापन
उसने बताया कि जब नौका डूबने लगी तो उसमें तस्करों द्वारा पिंजरे में बंद 300 से भी ज्यादा महिलाओं और बच्चों को खुद को बचाने का मौका भी नहीं मिला। वहीं, नौका में सवार यात्रियों की संख्या पर संशय बरकरार है। इतालवी तट रक्षक बल ने कहा है कि नौका में सिर्फ कुछ सैकड़ों लोगों को ले जाने की क्षमता थी।
विज्ञापन
वहीं, इतालवी अभियोजक ने बच कर आए बांग्लादेशी के हवाले से कहा है कि नौका में 950 लोग सवार थे। राहत अभियान में 18 जहाज और जुड़े। अभी तक 28 लोगों को जिंदा बचाया गया है और सिर्फ 24 शव निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
इसी बीच यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख फेडरिका मोगेरनि ने कहा है कि अब ऐसे हादसों में कार्यवाही न करने के लिए कोई बहाना नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ईयू और सदस्य देशों को जल्द इस पर कार्यवाही करनी चाहिए।