फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   six die as bus catches fire in karnataka

लग्जरी बस में आग, 6 जिंदा जले

Wed, 16 Apr 2014 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Apr 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
six die as bus catches fire in karnataka

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक बस में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई, करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


हादसा राजधानी बंगलुरु से लगभग 160 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग में हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा बुधवार तड़के करीब तीन बजे के आसपास उस समय हुआ, जब देवनगिरि से बंगलुरु आ रही बस में आग लग गई।

इसके बाद बस एनएच-4 पर एक खाई में पलट गई। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में सवार थे 30 यात्री

six die as bus catches fire in karnataka

स्थानीय अधिकारियों ने बताया, 'बस से अभी तक छह जले हुए शव बरामद हुए हैं। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है बस में करीब 30 यात्री सवार थे।'

पुलिस ने बस के ड्राइवर और बस ऑपरेटर के खिलाफ धारा 304 के तहत शिकायत दर्ज की है और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

शुरुआती जांच से लग रहा है कि आग बस ड्राइवर की सीट से शुरू हुई है और फिर पूरी बस में फैल गई। जिससे बस में सवार यात्री उसमें फंस गए। दुर्घटना के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed