फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   six child died in kanpur.

कानपुर: कच्चा मकान ढहने से छह बच्चों की मौत

Thu, 05 Feb 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Feb 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
six child died in kanpur.

कानपुर देहात के रूरा कसबे के बचीत भरथु गांव में बुधवार की देरशाम एक कच्चा मकान ढह जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में परिवार के छह बच्चे हैं। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबे से सभी को बाहर निकाला।

विज्ञापन


ग्रामीण अपने-अपने वाहनों से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने परिवार के छह सदस्यों को मृत घोषित कर दिया। घटना पूरे गांव में कोहराम मचा है। रूरा के एसओ अनूप कुमार दूबे ने बताया कि मकान ढहने से छह बच्चों की दबकर मौत हो गई है।
विज्ञापन


कानपुर देहात जिले के रूरा थाना क्षेत्र के गांव बचीत भरथु निवासी किसान छोटकू कमल (42) का कच्चा मकान बना हुआ है। बताया गया है कि बुधवार की देरशाम परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। छोटकू छप्पर के नीचे सो रहा था, जबकि उसके छह बच्चे कमरे के अंदर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच देररात 11:30 बजे अचानक दीवार समेत पूरा मकान भरभरा कर गिर गया। दीवार की चपेट में सुंदरी (18), लवकुश (16) मालती (12), प्रियदर्शनी (8), सुषमा (5) व चांदनी (3) मलबे में दब गए। दीवार ढहने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। सभी अपने-अपने साधनों से मलबा को हटाने में जुट गए।


थोड़ी देर बाद परिवार के सभी सदस्यों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीण घायलों को लेकर जिला अस्पताल ले आए। जहां पर डाक्टर ने सभी छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक परिवार में सिर्फ छोटकू की पत्नी मीना देवी और मासूम अनमोल के साथ मायके गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed