{"_id":"b8e9a786-3a25-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"situation-normal-in-sirsa-curfew-lifted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में हालात सामान्य, कर्फ्यू हटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सिरसा में हालात सामान्य, कर्फ्यू हटा
सिरसा/ब्यूरो
Updated Thu, 29 Nov 2012 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा जिले में सामान्य हालात को देखते हुए कर्फ्यू हटा लिया गया है। उपायुक्त डॉ. जे. गणेशन ने बताया कि अब रात में भी कर्फ्यू नहीं रहेगा। इसके साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से धारा 144 लागू रहेगी। हालांकि जिले की सभी शिक्षण संस्थाएं 30 नवंबर तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता है तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन
गुरूवार को उपायुक्त डॉ. जे. गणेशन और एसएसपी डॉ. राजश्री सिंह ने अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया और पूरे जिले के सुरक्षा की रिपोर्ट ली। बाद में नगर की हालात की समीक्षा की गई जिसके बाद कर्फ्यू हटाने का फैसला किया गया। डॉ. गणेशन ने बताया कि गुरुवार को भी जिले के आने वाले सभी मार्गो पर नाकेबंदी की गई और सभी वाहनों पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी असामाजिक तत्व शहर में न आने पाए। उन्होंने बताया कि शहर में आधा दर्जन से भी अधिक नाके लगाए गए।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा पूरे जिले को 16 सेक्टरों में बांटा गया। सभी सेक्टरों में 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ दो-दो दर्जन पुलिस कर्मचारी लगाए गए हैं और उन्हें संबंधित क्षेत्रों में ही रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस की टुकड़ी पूरे शहर में गश्त करती रहेंगी। इसके साथ-साथ हरियाणा पुलिस की छह कंपनियां को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां जिले में रहेंगी।
विज्ञापन
जिलाधीश ने आदेश जारी कर सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीपीओ से कहा है कि वे अपने मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करें और पुलिस थानों के साथ संपर्क साधकर अपने-अपने कार्य क्षेत्र पर नजर रखें और सूचना एकत्रित करें। यदि कहीं भी धारा 144 की उल्लंघना की सूचना व सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुंचने की सूचना प्राप्त हो तो वे शरारती तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करें। उन्होंने सभी उपमंडलाधीशों से कहा है कि वे प्रतिदिन की रिपोर्ट सायंकाल तक जिला मुख्यालय पर भिजवाएं।