फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sisters left home in kolkata.

फेसबुक पर पाबंदी लगाई तो दो बहनों ने छोड़ा घर

Sat, 25 Oct 2014 07:59 AM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता Updated Sat, 25 Oct 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
sisters left home in kolkata.

घरवालों ने फेसबुक पर पाबंदी लगाई तो कोलकाता की दो चचेरी बहनें घर से ही भाग गईं। यह घटना दक्षिण 24-परगना जिले के सोनारपुर इलाके की है। 8वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वालीं दोनों लड़कियों के गायब होने के एक सप्ताह बाद भी अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


दोनों बहनों ने घर छोड़ने से पहले एक खत लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि इंटरनेट और सोशल साइटों पर पाबंदी की वजह से ही वे घर छोड़ कर जीवन में कुछ बनने के लिए जा रही हैं।
विज्ञापन


उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन चेन्नई में मिली थी। जो कि अब बंद हैं।

घरवालों को थी ये शिकायत

sisters left home in kolkata.

घरवालों का दावा है कि दोनों लड़कियां पढ़ाई में औसत थीं, लेकिन ई-मेल और फेसबुक में काफी दिलचस्पी लेती थीं। इससे पढ़ाई प्रभावित होने की वजह से ही माता-पिता ने उनके इंटरनेट और सोशल साइटों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई थी। लड़कियों का अब तक पता नहीं चल सका है।

अंकिता और उसकी चचेरी बहन अर्पिता (बदले हुए नाम) दोपहर के समय एक साथ ही पड़ोस के दुकान पर जाने की बात कह कर अपने घरों से बाहर निकली थीं।

पास-पड़ोस में तलाश के बाद बाद अगले दिन थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई। दक्षिण 24-परगना जिले के सोनारपुर थाने के जांच अधिकारी डीके साहा कहते हैं कि हमें लड़कियों के बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही उनका पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed