फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sister get love marriage, 4 man killed

बहन ने किया प्रेम-विवाह, खूनी रंजिश में 5 हत्याएं

Thu, 26 Mar 2015 11:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Thu, 26 Mar 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
Sister get love marriage, 4 man killed

थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला छपरिया में एक युवक की हत्या कर भाग रहे आरोपी को युवक के साथियों ने दबोच लिया और उसको भी गोलियों से भून दिया। प्रेम विवाह की एक घटना को लेकर चली आ रही रंजिश में यह घटना हुई है। इसमें अब तक पांच लोगों की हत्या हो चुकी हैं।

विज्ञापन


मामले में लापरवाही पर पहले मारे गए युवक के परिवारीजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव जाटवपुरी चौराहे पर रखकर परिवारीजनों ने हाईवे जाम कर दिया। ये एक युवक को हिरासत में लेने का विरोध कर रहे थे। पौन घंटे बाद हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ने के आश्वासन पर जाम खोला।
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। मोहल्ला छपरिया निवासी नवी आलम अपने बहनोई फुरकान निवासी मिर्जा मंडी थाना छिबरामऊ के साथ पैदल जा रहा था। इसी दौरान उसका मोहल्ले के राजू से सामना हो गया। कहासुनी के दौरान राजू ने नवी आलम को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे राजू को फुरकान ने अपने साथी शीवान की मदद से पकड़ लिया और उसे भी गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्रेम कहानी और 5 हत्याएं

Sister get love marriage, 4 man killed

राजू को बचाने आई उसकी मां जयतून के साथ भी मारपीट की और फरार हो गए। सूचना पर एसपी पीयूष श्रीवास्तव, एएसपी उमाशंकर सिंह, सीओ सिटी, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

नवी आलम के परिवारीजनों का आरोप है कि राजू पहले भी उनके परिवार के दो लोगों की हत्या कर चुका था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। यदि गिरफ्तारी की होती तो अब यह घटना नहीं होती।

एसपी ने घटना के पीछे प्रेम विवाह की रंजिश को कारण बताया है। उन्होंने बताया कि राजू की बहन से नवी आलम के भाई नूर आलम ने प्रेम विवाह किया था। राजू इसके खिलाफ था। उसने 22 मार्च 2012 को नूर आलम की हत्या कर दी थी। सात माह बाद नूर आलम के भाई मोहम्मद आलम ने राजू के बडे़ भाई चुन्ना को मार डाला। पिछले साल सात मार्च को राजू ने मोहम्मद आलम की भी हत्या कर दी थी। उसका छोटा भाई नवी आलम इस मामले की पैरवी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed