{"_id":"9fab6b68-8a63-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sinha-threatens-to-quit-over-new-jharkhand-unit-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी के बाद अब राजनाथ से भी नाराज हुए यशवंत सिन्हा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गडकरी के बाद अब राजनाथ से भी नाराज हुए यशवंत सिन्हा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2013 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा एक बार फिर पार्टी हाईकमान से नाराज हो गए हैं। इस बार वह झारखंड भाजपा की कमान रवींद्र राय को सौंपे जाने से खफा हैं। इसके चलते उन्होंने लोकसभा से इस्तीफे की धमकी दी है।
विज्ञापन
सिन्हा ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज को अपना दुखड़ा सुनाया। पार्टी सूत्रों के अनुसार राय को झारखंड भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज सिन्हा ने लोकसभा से इस्तीफे की पेशकश कर दी।
विज्ञापन
सिन्हा को मनाने के लिए अब राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली उनसे बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सिन्हा खुद झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनने के इच्छुक थे, लेकिन राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के करीबी रवींद्र राय को प्रदेश की कमान सौंप दी। इससे सिन्हा नाराज हो गए।
विज्ञापन
यह पहला मौका नहीं है जब सिन्हा हाईकमान से नाराज हुए हैं। वे नितिन गडकरी कार्यकाल में भी समय समय पर बागी तेवर दिखाते रहे हैं। गडकरी की दोबारा ताजपोशी के अंतिम पलों में उनकी राह में सिन्हा ने ही कांटे बिछाए थे। अब वे राजनाथ से भी नाराज हो गए हैं।
सिन्हा की नाराजगी की खबर पाकर राजनाथ ने उनसे फोन पर बात की और उनके दिल्ली लौटने तक कोई कदम नहीं उठाने का आग्रह किया। राजनाथ कोलकाता में हैं और उनके सोमवार रात तक लौटने की संभावना है।