सिंगरौली में उलझा गैंगरेप का मामला, गरमाई सियासत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली में रविवार शाम हुआ गैंग रेप का मामला उलझता जा रहा है। मामले में बस ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और जांच जारी है।
वहीं चश्मदीद और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कई तरह के विरोधी बयानों से भी मामला उलझता जा रहा है। सिंगरौली कलेक्टर के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
भाजपा नेता की बस में हुआ गैंगरेप!
कलेक्टर ने जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। जो एक बार फिर मामले की जांच करेगी। वहीं पीड़ित लड़की के सिर में भी चोट आई है।
इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने भी सिंगरौली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। ये मामला राजनीतिक रंग भी लेता जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जिस बस में गैंग रेप हुआ है वो बस भाजपा नेता की है।
दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार
कांग्रेस ने इस पूरे मामले में संबंधित थाने के टीआई और एसपी को बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस बेहतर तरीके से अपना कार्य कर रही है। कांग्रेस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है।
उल्लेखनीय है कि सिंगरौली में एक बस में सवार पांच लोगों ने 14 साल की दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपियों ने बस में उससे छेड़खानी की और फिर जंगल ले जाकर गैंगरेप किया।