'800 साल बाद हिंदू सत्ता आई है', किसने दिया था ये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में असहिष्णुता पर बहस के दरम्यान जिस बयान पर हंगामा हुआ, दरअसल वह पिछले वर्ष दिवंगत विहिप नेता अशोक सिंघल ने दिया था।
पिछले साल दिल्ली में हुई विश्व हिंदू कांग्रेस में अशोक सिंघल ने कहा था कि दिल्ली में हिन्दू स्वाभिमान की सत्ता आई है। उन्होंने कहा कि आठ सौ साल बाद दिल्ली में हिंदुओं की सरकार बनी है।
(उसी कार्यक्रम की तस्वीर में दिवंगत अशोक सिंघल)
40 देशों के 1500 लोग थे आए
सिंघल ने यह भी कहा था कि दिल्ली में पृथ्वीराज चौहाण के बाद पहली बार हिंदुओं के हाथ में सत्ता आई है।
यह कार्यक्रम बीते साल 21 नवंबर से शुरु होकर 23 नवंबर तक चला था, जिसमें 40 से अधिक मुल्कों के करीब 1500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। (बीते साल कार्यक्रम की तस्वीर)