{"_id":"c2679df2-7087-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"singer-mika-singh-detained-at-mumbai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए सिंगर मीका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए सिंगर मीका
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को बुधवार को निर्धारित राशि से ज्यादा रकम साथ रखने पर मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक मीका के पास से 12000 डॉलर और तीन लाख रुपये की नकदी मिली है।
विज्ञापन
मीका बैंकाक से एक निजी एयरलाइंस के विमान से बुधवार शाम साढ़े सात बजे करीब मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। तभी कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोक कर उनके सामान की तलाशी ली। कस्टम के नियमों के मुताबिक विदेश से लौट रहा भारतीय यात्री यदि 7500 रुपये और 5000 डॉलर से ज्यादा अपने साथ लेकर आता है तो उसे इस बारे में पहले जानकारी देनी होती है।
विज्ञापन
हालांकि मीका कस्टम अधिकारियों के सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उनका बयान दर्ज किया गया है।