{"_id":"28905395634c61bf62f64d35dfc5059b","slug":"simi-terrorist-surrender-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमी के बम एक्सपर्ट ने किया सरेंडर ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सिमी के बम एक्सपर्ट ने किया सरेंडर
एजेंसी/भोपाल
Updated Thu, 23 Jan 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित संगठन सिमी के बम एक्सपर्ट ने बुधवार को यहां जिला अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने उसे आठ फरवरी तक के लिए हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
सिमी के बम एक्सपर्ट के तौर पर कुख्यात माजिद नागोरी उज्जैन के नजदीक माहिदपुर का रहने वाला है। उसने बुधवार को अदालत के सामने समर्पण कर दिया।
मध्य प्रदेश एटीएस के प्रमुख संजीव शमी के मुताबिक नागोरी की विस्फोटक पदार्थ कानून के उल्लंघन में तलाश थी। पुलिस ने नागोरी की सूचना देने वालों को 15,000 रुपये ईनाम देने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
माहिदपुर के साजिद औैर इंदौर के गुलरेज की भी एटीएस को तलाश है। दोनों फरार हैं। उन पर भी 15000 रुपये का ईनाम है।
इस बीच, नागोरी के वकील ने कहा है कि उनका मुवक्किल बेगुनाह है। उन्हें अब तक एटीएस का कोई चार्जशीट नहीं मिला है। नागोरी सिर्फ विस्फोटक और गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून के तहत आरोपी है।
विज्ञापन