फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   silence of rahul behind congress defeat says digvijay singh.

राहुल पर दिग्विजय ने किया नया धमाका

Mon, 01 Sep 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Sep 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
silence of rahul behind congress defeat says digvijay singh.

अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक नया धमाका किया है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के 3 माह बाद उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की हार की एक वजह राहुल गांधी की चुप्पी रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अहम मसलों पर कांग्रेस उपाध्यक्ष की खामोशी ही धारणाओं की लड़ाई में पार्टी की हार का कारण बनी।

उन्होंने यहां तक कहा कि पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए जरूरी है कि राहुल सार्वजनिक रूप से ज्यादा दिखें और ज्यादा सुने जाएं। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में दिग्विजय ने कहा कि धारणाओं की लड़ाई में हमारी हार हुई।

विज्ञापन

'कांग्रेस अपनी उपलब्धियों का बाजार नहीं बना सकी'

silence of rahul behind congress defeat says digvijay singh.

दिग्विजय ने कहा कि पार्टी अपनी उपलब्धियों का बाजार नहीं बना सकी। लेकिन उन्होंने (बीजेपी) हमारी नाकामियों का बाजार बना दिया। हर मोर्चे पर कांग्रेस का शासन छह साल के एनडीए शासन से बेहतर था लेकिन फिर भी पार्टी जनता का समर्थन हासिल नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि देश के लोग राहुल का पक्ष जानना चाहते हैं। वह जानना चाहते हैं कि ब्रांड राहुल है क्या?

दिग्विजय ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि एक 63 साल के नेता ने युवाओं को आकर्षित कर लिया लेकिन एक 44 साल का नेता ऐसा नहीं कर सका।

राहुल के ज्यादा दिखने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आज का दौर मीडिया का है। इस दौर में जरूरी है कि राहुल ज्यादा दिखें और उन्हें ज्यादा सुना जाए। मोदी मीडिया में अपनी छवि बनाकर खुद को राष्ट्रीय स्तर पर ले आए। इसलिए जरूरी है कि राहुल ज्यादा दिखें और उन्हें ज्यादा सुना जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed