फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Religon Conversion case in Mathura

शादी के लिए बदला धर्म, सतीश से बना शकील

Mon, 29 Dec 2014 02:35 PM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
Religon Conversion case in Mathura

मथुरा से धर्म परिवर्तन का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसके बाद से इलाके का माहौल गर्म है और लोग तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन


कहानी के मुताबिक मथुरा के गांव सिहोरा से फरीदाबाद गया युवक सतीश से शकील बन गया और वहां निशा से निकाह कर लिया।

एक साल बाद वह पत्नी को लेकर गांव लौटा तो परिवारीजनों को उसके धर्म परिवर्तन करने की जानकारी हुई। मामले को तूल पकड़ता देख युवक पत्नी के साथ फरीदाबाद वापस लौट गया।
विज्ञापन


अब इलाके के लोग इस बारे में तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और स्थानीय भाजपा नेता गांव में ही डटे हुए हैं।

बदला हुआ था सतीश का हुलिया

Religon Conversion case in Mathura

सतीश (30) तीन साल पहले मजदूरी करने फरीदाबाद गया था। तीन दिन पहले वह अपनी निशा के साथ वह गांव सिहोरा पहुंचा। इनके पहनावे को देख ग्रामीणों ने पूछा तो सतीश ने धर्म बदलने की जानकारी दी।

सतीश ने बताया कि उसने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन से किया है और अब उसका नाम शकील अहमद है। उसकी पत्नी निशा सैनिक कालोनी गुड़गांव रोड़ फरीदाबाद की रहने वाली है।

जानकारी होने पर रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता सुधीर सारस्वत, चंद्रप्रकाश सारस्वत ने इसकी सूचना पूर्व विधायक अजय पोइया को दी। पोइया गांव में पहुंचे, लेकिन तब तक सतीश पत्नी को लेकर लौट गया था।

शकील अहमद बने सतीश के भाई मुखिया ने बताया कि उन्हें धर्म परिवर्तन करने संबंध में सतीश ने कोई जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed