नाराज सिद्धू ने गुरु जेटली के लिए कुर्बान की सीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर लोकसभा सीट से उम्मीदवारी के मुद्दे पर भाजपा में छिड़ा विवाद अब समाप्त हो गया है। इस सीट से मौजूदा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली के लिए अपनी सीट खाली करने पर सहमत हो गए हैं।
अमृतसर से चौथी बार चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े सिद्धू के तेवर शनिवार शाम होते-होते नरम पड़ गए। इससे पहले उनकी जेटली और राजनाथ के साथ मुलाकात हुई।
जेटली के लिए कुर्बान सीट
सिद्धू ने कहा कि जेटली को वह अपना गुरु मानते हैं और नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए वे कोई भी त्याग करने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने दोहराया कि वे चुनाव लड़ेंगे तो सिर्फ अमृतसर से।
इससे साफ है कि सिद्धू अमृतसर सीट छोड़ने को तो राजी हो गए हैं, लेकिन अन्य सीट से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। पार्टी उन्हें दिल्ली से चुनाव लड़ाना चाहती है।