फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   siddhu-attack-on-congress

'मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम है कांग्रेस'

Wed, 28 Aug 2013 03:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Aug 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
siddhu-attack-on-congress
सियासत से गुमशुदा चल रहे अमृतसर से भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू आखिरकार सामने आ गए हैं। सामने आए सिद्धू ने अपने ही अंदाज में कांग्रेस पर हमला बोला।
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा की पूर्वांचल मोर्चा बैठक में शरीक होने आए सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस तो मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम है। इससे पहले अमृतसर में सिद्धू की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए थे।

पोस्टर में ये लिखा गया था कि सिद्धू का पता बताने वाले को 2 लाख का इनाम भी दिया जाएगा। इसके अलावा पोस्टरों में सिद्धू पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने अमृतसर की जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


'गुमशुदा' सिद्धू का पता बताने वाले को दो लाख ईनाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर लगाने वाली संस्था ने उन पर वादा खिलाफी के आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने बदहाल सड़कों से लेकर कई दूसरे जरूरी मुद्दों को सुलझाने का वादा किया था लेकिन पांच साल पूरे होने पर भी सब वैसा का वैसा है।

इससे पहले उनकी पत्नी के हवाले से खबरें आई थी कि वो काफी आहत हैं और वो सियासत से ही संन्यास ले सकते हैं। लेकिन बीजेपी की पूर्वांचल मोर्चा बैठक में हिस्सा लेकर सिद्धू ने ये संकेत तो जरूर दे दिया है कि वे फिलहाल राजनीति को अलविदा नहीं कहने वाले है।



और भी... http://aajtak.intoday.in/story/navjot-singh-sidhu-takes-dig-at-congress-1-740339.html


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed