फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   siddhu-accused-akali-dal

भड़के सिद्धू, कहा विरोधी सांसद की तरह हूं

Thu, 05 Sep 2013 08:03 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 05 Sep 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
siddhu-accused-akali-dal

गुमशुदगी के पोस्टर के बाद अपने संसदीय क्षेत्र अमृतसर लौटे नवजोत सिंह सिद्धू ने आक्रमक तेवर अपना रखे हैं। सिद्धू ने भाजपा के सहयोगी अकालियों पर विकास के काम में सहयोग न देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अकाली दल विकास के कामों में उनका सहयोग नहीं कर रही है। अकाली दल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह पंजाब में एक विरोधी सांसद की तरह हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कल नवजोत सिंह सिद्धू ने इशारे ही इशारों में भाजपा के ही नेता अरुण जेटली पर भी निशाना साधा था।

पैसे कमाने गया था मुंबई
अपने मुंबई में होने के सवालों पर सिद्घू ने कहा कि वो ईमानदार व्यक्ति हैं और सच कहेंगे। उनका कहना था कि मैं पैसे कमाने मुंबई गया था। अगर मैं पैसा नहीं कमाऊंगा तो घर कैसे चलाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने बाकी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि दूसरे नेता भी तो बिजनेस करते हैं, पैसे कमाते हैं। मैं भी पैसे कमाने मुंबई गया था। सिद्धू ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता के लिए हर समय मौजूद हूं।


नहीं आए लोग, करनी पड़ी रैली रद्द
अमृतसर वापसी के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने शक्ति प्रदर्शन के लिए रैली रखी थी। लेकिन उनकी रैली में कम लोग आने के कारण, रैली रद्द करनी पड़ी।

उनकी रैली इतना बड़ा फ्लॉप शो साबित हुई कि लोगों के लिए बिछाई गईं आधी कुर्सियां भी नहीं भर पाई थीं। इसी झुंझलाहट में सिद्धू को अपनी रैली रद्द करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed