{"_id":"c61a0710-b96a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"siddaramaiah-elected-as-new-cm-of-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री
बंगलुरू/ इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 10 May 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धारमैया को आज कर्नाटक विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। वरिष्ठ नेता आर वी देशपांडे ने विधायक दल के फैसले का ऐलान किया।
विज्ञापन
कांग्रेस आलाकमान की तरफ से भेजे गए दो पर्यवक्षकों एके एंटनी और अंबिका सोनी की मौजूदगी में विधायकों ने सिद्धारमैया को अपना नेता चुन लिया।
करीब सत्तर कांग्रेस विधायकों ने सिद्धारमैया के नाम का समर्थन किया।
65 साल के सिद्धारमैया अब तक विपक्ष के नेता थे।
केंद्रीय श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे लेकिन विधायकों ने सिद्धारमैया को अपना नेता चुना।
हालांकि छह-सात साल पहले ही जनता दल सेक्यूलर से कांग्रेस में आए सिद्धारमैया को पार्टी का एक बड़ा खेमा बाहरी मानता आया है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 121 सीटें जीतकर कांग्रेस ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है।
सिद्धारमैय्या के 13 मई को शपथ लेने की संभावना
कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैय्या को राज्यपाल एचआर भारद्वाज ने शुक्रवार को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात के बाद सिद्धारमैय्या ने संवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त करने संबंधी पत्र दिया है। शपथ ग्रहण समारोह संभवत: 13 मई को हो सकता है।
विज्ञापन