फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sibal to contest from Chandni Chowk even if Kejriwal in fray

चांदनी चौक से ही चुनाव लड़ेंगे सिब्बल

Sat, 25 Jan 2014 01:47 AM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Sat, 25 Jan 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sibal to contest from Chandni Chowk even if Kejriwal in fray

आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल से चुनौती मिलने की संभावनाओं के बावजूद केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने साफ कर दिया है कि वह आगामी लोकसभा चुनावों में चांदनी चौक सीट से लड़ेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर सिब्बल ने कहा, ‘मैं चांदनी चौक सीट से ही चुनाव लड़ने जा रहा हूं, जो भी मेरे खिलाफ खड़ा होना चाहता है, हो सकता है।’
विज्ञापन


कपिल सिब्बल दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बड़े आलोचक माने जाते हैं।

उन्होंने साफ किया कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दिल्ली में बिजली और पानी के दामों में सब्सिडी देने के फैसले का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सिब्बल ने कहा, ‘मुख्य बात यह है कि हम चुनावों के लिए तैयारी कर चुके हैं और स्वाभाविक तौर पर हम आम आदमी की ओर देखेंगे। एक सरकार के रूप में हम पिछले दस साल से आम आदमी के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि मेरा मानना है कि किसी भी तरह की सब्सिडी के दीर्घकालीन परिणाम अच्छे नहीं होते, फिर भी हमारे देश में ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां सब्सिडी देने की जरूरत है। इसलिए इन मुद्दों को उठाया जाना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed