{"_id":"f59ee84e73b617be6252e72c87e0bfaa","slug":"shweta-menon-alleged","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सांसद ने मुझे एक बार नहीं, कई बार छुआः श्वेता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस सांसद ने मुझे एक बार नहीं, कई बार छुआः श्वेता
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Nov 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयाली अभिनेत्री और कुछ हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं श्वेता मेनन ने पुलिस को दिए अपने बयान में दावा किया था कि कांग्रेस सांसद एन पीतांबर कुरुप ने उन्हें कई बार छुआ था।
विज्ञापन
अभिनेत्री ने सांसद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था लेकिन बाद में अपनी शिकायत को वापस लेने की बात कही थी।
मामले की एफआईआर के बाद दर्ज कराए गए बयान में अभिनेत्री ने कहा था कि शुक्रवार को उनके कार्यक्रम में पहुंचने के बाद कार से उतरते ही कांग्रेस सांसद ने उन्हें छूना शुरू कर दिया और उनका हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद कुरुप पोडियम तक पहुंचने तक उनका हाथ थामे रहे। इस दौरान कुरुप ने उन्हें दो तीन बार गलत तरीके से छुआ। इससे वह काफी असहज और अपमानित महसूस कर रही थीं।
विज्ञापन
श्वेता ने यह बयान एक महिला सर्किल इंस्पेक्टर की अगुवाई वाली टीम को दिया था। हालांकि सांसद के खिलाफ बयान दर्ज कराने के बाद श्वेता ने रविवार शाम को यू-टर्न ले लिया और कहा था कि सांसद के माफी मांगने के बाद अपनी शिकायत वापस ले रही हैं।
हालांकि पुलिस ने स्थानीय कोर्ट में एफआईआर दाखिल कर दी है। बयान में श्वेता ने कहा कि कुरुप ने उनका हाथ तब ही छोड़ा, जब उन्होंने कहा कि हाथ छोड़ें क्योंकि उन्हें बोलने के लिए मंच पर जाना है। लेकिन इस अपमान के बाद वे कार्यक्रम के बीच में से ही लौट र्गइं।