फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shushma swaraj will give statement in parliament on pakistan visit

पाक दौरे पर विदेश मंत्री का संसद में बयान आज

Mon, 14 Dec 2015 05:16 AM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 05:16 AM IST
विज्ञापन
shushma swaraj will give statement in parliament on pakistan  visit

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को संसद के दोनों सदनों में अपने पाकिस्तान दौरे और इस दौरान दोनों देशों की ओर से लिए गए फैसलों पर बयान देंगी। विदेश मंत्री पहले राज्यसभा में और इसक बाद लोकसभा में बयान देंगी। इसके बाद उनके बयान पर संसद में चर्चा भी होगी।

विज्ञापन


विपक्ष ने पाकिस्तान पर अपने स्टैंड से पलटने के मामले में सरकार को निशाने पर लेने का फैसला किया है। गौरतलब है कि दोनों देशों के रिश्तों में अचानक आए नाटकीय परिवर्तन की शुरुआत जलवायु परिवर्तन पर होने वाले सम्मेलन में शिरकत करने पेरिस गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से हुई मुलाकात के बाद शुरू हुई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों देशों के बीच न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत हुई, बल्कि सरकार ने पाकिस्तान में अफगानिस्तान पर होने वाली बैठक में विदेश मंत्री को शिरकत करने इस्लामाबाद भेजा। यहां दोनों देश समग्र वार्ता के लिए राजी हुए। फिर समग्र वार्ता का एजेंडा तय करने के लिए अगले साल जनवरी महीने में विदेश सचिव स्तर की वार्ता को भी हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुषमा देंगी अपने तर्क

shushma swaraj will give statement in parliament on pakistan  visit

मिली जानकारी के मुताबिक संसद में अपने बयान में विदेश मंत्री न केवल अपने पाकिस्तान दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच बनी सहमति की जानकारी देंगी, बल्कि पाकिस्तान से बातचीत के फैसले के पक्ष में भी तर्क देंगी।

बयान के तत्काल बाद इस पर चर्चा शुरू होगी। गौरतलब है कि विपक्ष शुरू से ही सरकार पर पाकिस्तान मामले में बार-बार स्टैंड बदलने का आरोप लगाता रहा है। इस मामले में सरकार पर भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने भी निशाना साधा है।

विपक्ष का कहना है कि जब पाकिस्तान का आतंकवाद को संरक्षण दिया जाना जरूरी है, फिर सरकार उसके साथ बातचीत के लिए कैसे राजी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed