फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shushma swaraj said india is not nepal's big brother

'भारत नेपाल का बड़ा भाई है बिग ब्रदर नहीं'

Tue, 23 Feb 2016 05:17 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:17 AM IST
विज्ञापन
shushma swaraj said india is not nepal's big brother

मधेसी आंदोलन के चलते रिश्तों में आई खटास को दूर करने की भारत और नेपाल की कोशिशें जारी हैं। आपसी गलतफहमियों को दूर कर लिए जाने की बात कहने वाले नेपाल से भारत ने सोमवार को कहा है कि वह उसका ‘बड़ा भाई’ है, ‘बिग ब्रदर’ नहीं। दरअसल भारत पर अक्सर आरोप लगाया जाता रहा है कि वह नेपाल के साथ बिग ब्रदर के जैसा व्यवहार करता है, जिसका लहजा एक तरह से धाक जमाने वाला रहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसी देश के लिए मदद को आगे आता रहा है, उसने कभी उसके लिए मुश्किलें नहीं खड़ी कीं।

सुषमा ने दोनों देशों के बीच पुराने संबंधों का हवाला देते हुए नेपाली नेताओं और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को नया संविधान लागू करने के लिए बधाई भी दी।

सुषमा ने की नेपाल की तारीफ

shushma swaraj said india is not nepal's big brother

हालांकि सुषमा ने यह भी कहा कि मधेसियों को उनकी उम्मीद के मुताबिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने ओली सरकार को इस बात के लिए तारीफ भी की कि उसने नए संविधान के लागू होने के फौरन बाद ही उसमें संशोधन भी कर लिया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि ओली मधेसियों के बाकी बचे मुद्दों का भी ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की ताकत ही यही होती है कि इसके मुद्दे राजनीतिक वार्ताओं के जरिए सुलझाए जाते हैं।

वहीं नेपाली पीएम ओली ने कहा है कि उनका देश कभी भारत या चीन कार्ड नहीं खेलता है। वह दोनों देशों को समान तवज्जो देता है। दूसरे की उपेक्षा कर किसी एक को तरजीह नहीं दी जा सकती। इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स में 21वें सप्रू हाउस लेक्चर में बोलते हुए ओली ने कहा कि उनके भारत दौरे का मुख्य उद्देश्य गलतफहमियां दूर करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed