फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shrishti rana won miss asia pacific pageant

भारत की हसीना बनीं मिस एशिया पैसिफिक

Thu, 31 Oct 2013 11:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Oct 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
shrishti rana won miss asia pacific pageant

भारत की सृष्टि राणा ने कोरिया में मिस एशिया पैसिफिक 2013 का ताज जीतकर एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। 30 अक्तूबर को हुए फाइनल मुकाबले में उन्होंने 49 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन


इस अवसर पर भारत की ही साल 2012 की मिस एशिया पैसिफिक वर्ल्ड की विजेता हिमांगिनी सिंह यादू ने उन्हें ताज पहनाया। प्रतियोगिता के दौरान सृष्टि ने अपने पोज, खूबसूरती और बुद्धिमानी से निर्णायक मंडल को सबसे ज्यादा प्रभावित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित विशेष ड्रेस पहनने के लिए उन्हें नेशनल कास्ट्यूम अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इससे पहले दिया मिर्जा ने भारत के लिए आखिरी बार साल 2000 में यह अवॉर्ड जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज जीतने के बाद काफी खुश दिख रही सृष्टि ने कहा कि यह  सपने के सच होने जैसा है। मुझे खुद पर गर्व महसूस हो रहा है। यह खिताब जीतने के साथ ही सृष्टि दिया मिर्जा, जीनत अमान, तारा अन्ने फोंसेका की श्रेणी में शामिल हो गईं।

मालूम हो कि यह सभी महिलाएं मिस एशिया पैसिफिक का ताज जीत चुकी हैं। मिस एशिया पैसिफिक सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed