फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shripad Naik’s aide Nitin Sardare relieved for attendin joshi's birthday

जोशी को हैप्पी बर्थडे कहने पर बर्खास्त हुए मंत्री के पीए

Tue, 14 Apr 2015 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Apr 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
Shripad Naik’s aide Nitin Sardare relieved for attendin joshi's birthday

भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जोशी को उनके जन्मदिन पर बधाई देना केंद्रीय राज्य मंत्री (आयुष) श्रीपद नाइक को महंगा पड़ गया है। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीपद नाइक के निजी सचिव नितिन सरदारे को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि श्रीपद नाइक समेत कुछ अन्य नेताओं ने संजय जोशी के जन्मदिन के मौके पर बधाई संदेश वाले पोस्टर लगवाए थे जिससे पार्टी अध्यक्ष की ओर से भी उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि नितिन सरदारे को भी इस बात की जानकारी है कि उन्हें संजय जोशी जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने पर ही उनसे इस्तीफा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय जोशी-मोदी में है मनमुटाव

Shripad Naik’s aide Nitin Sardare relieved for attendin joshi's birthday

संजय जोशी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में संजीव बालियान का भी नाम लिया जा रहा है। हालांकि संजीव बालियान ने इस पर कहा है कि मेरे बारे में गलत खबर चल रही है, मेरे कार्यालय से किसी को बधाई नहीं दी गई और न ही किसी प्रकार नोटिस हमारे कार्यालय को मिला।

आरएसएस से भाजपा में आए संजय जोशी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में पुराना मनमुटाव है। संजय जोशी 2005 में मोदी के दबाव में ही पार्टी के महामंत्री पद से हटाए गए थे।

गौरतलब है 90 के दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संजय जोशी ने साथ-साथ काम किया लेकिन दोनों में वैचारिक भिन्नता होने की वजह से दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed