{"_id":"3715d33e-bf8a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"shriniwasan-to-become-the-judge-in-american-top-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी अदालत में जज बनेंगे भारत के श्रीनिवासन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमेरिकी अदालत में जज बनेंगे भारत के श्रीनिवासन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 18 May 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के श्रीकांत श्रीनिवासन जल्द ही अमेरिका में इतिहास रचने जा रहे हैं। वह पहले दक्षिण एशियाई हैं, जो अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी अदालत डिस्ट्रिक ऑफ कोलंबिया सर्किट कोर्ट में जज का जिम्मा संभाल सकते हैं। देश की सीनेट कमेटी ने इस पद के लिए उनके नाम को हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन
पिछले दिनों डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सर्किट कोर्ट के जज के रूप में उनके नाम पर सीनेट की ज्यूडीशियरी कमेटी के सभी 18 सदस्यों ने एक साथ हामी भर दी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रीनिवासन जल्द ही कार्यभार संभाल लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तक चंडीगढ़ में जन्मे श्रीनिवासन की तरीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल भी ओबामा ने श्रीनिवासन को इस पद के लिए मनोनीत किया था। अगर इस बार उनका चयन हो जाता है, तो डीसी सर्किट में तीन सीटें खाली रह जाएंगी। सीनेट ज्यूडीशियरी कमेटी के चेयरमैन और सेनेटर पैट्रिक लेही ने कहा, 'मुझे खुशी है कि हम द्विदलीय व्यवस्था के तहत श्रीनिवासन की उम्मीदवारी को आगे बढ़ा रहे हैं।'
विज्ञापन
46 वर्षीय श्रीनिवासन को सिर्फ सीनेट की मंजूरी का इंतजार है। अगर सीनेट उनके नाम पर मुहर लगा देती है, तो वह अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी कोर्ट में जज बनने वाले पहले भारतीय होंगे। फिलवक्त, वह अमेरिका के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल हैं और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज सैंड्रा ओ कॉनर सहयोगी रह चुके हैं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अकेले भारतीय-अमेरिकी सांसद एमी बेरा भी इस बात से खुश हैं कि डीसी सर्किट कोर्ट के लिए श्रीनिवासन की नियुक्ति पर कमेटी के सभी सदस्यों ने हामी भर दी है।