फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ministers instructed their staff

'काम करके दिखाओ या फिर चलते बनो'

Fri, 20 Jun 2014 07:52 AM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
ministers instructed their staff

रेलवे को चलाने के लिए परंपरागत सोच तथा वर्तमान तरीके से न तो सुधारा जा सकता है न ही कुछ नया हासिल कर सकते हैं। कुछ न कर पाने के लिए सफाई या बहाने अब सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारी सरकार का मंत्र है या तो काम करके दिखाओ नहीं तो चलते बनो।

विज्ञापन


रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने देश भर से आये रेलवे अफसरों की बैठक में यह दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सभी को मिलकर यह उपाय ढूंढ़ना है कि हम भारतीय रेल को विश्वस्तरीय रेल सेवा बना सकें।
विज्ञापन


रेलमंत्री ने पहली बार रेल महाप्रबंधकों की बैठक में मंडल रेल प्रबंधकों तथा सभी उपक्रमों के प्रमुखों को भी बुलाया था। बैठक को संबोधित करते हुए गौड़ा ने कहा आज यहां तय करना है कि रेलवे में अब तक जो नहीं हो सका वह हम कैसे करेंगे। इसके लिए समर्पित भाव से लक्ष्यबद्ध टीम के रूप में काम करना होगा। आज हम क्षमता, समयबद्धता, स्वच्छता तथा अन्य सेवाओं के मामले में बहुत पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया को देनी है अच्छी रेल सेवाएं

ministers instructed their staff

चीन की रेलवे हमसे चार गुना अधिक सक्षम है। आखिर हम दुनिया की सबसे अच्छी रेल सेवाएं क्यों नहीं दे सकते हैं। देश के लोगों की हमसे बहुत अपेक्षायें हैं। क्या रेलवे की हर समस्या के लिए केवल धन की कमी ही जिम्मेदार है या कुछ और भी कारण हैं। सबको मिलकर हल ढूंढ़ना होगा।

मांगा सीधे फीडबैक

रेलमंत्री ने कहा कि आप लोग अपने क्षेत्र में खुद को ही रेलमंत्री व बोर्ड चेयरमैन समझकर काम करें क्योंकि आपके क्षेत्र में होने वाले हर अच्छे व बुरे काम के लिए आप ही जिम्मेदार भी होंगे। उन्होंने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से कहा कि महाप्रबंधकों की बजाय वे मंडल स्तर (डीआरएम) के अधिकारियों से संवाद बढ़ायें। उन्होंने हर रेल अफसर से कहा कि वे बिना किसी हिचक के सीधे उन्हें रेल हित में फीडबैक दे सकते हैं। ऐसे करने वाले अफसर के नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed