फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   should be reopened stilvel road says arunachal governor

फिर से खोला जाना चाहिए स्टीलवेल रोड

Tue, 22 Jan 2013 12:54 AM IST
ईटानगर/एजेंसी
ईटानगर/एजेंसी Updated Tue, 22 Jan 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
should be reopened stilvel road says arunachal governor

भारत को म्यांमार और चीन से जोड़ने वाली ऐतिहासिक स्टीलवेल रोड को फिर से खोलने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। इस बार अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर जनरल (रिटायर्ड) जेजे सिंह ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में आर्थिक विकास के लिए इस सड़क को खोलने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के खुल जाने से अरुणाचल प्रदेश म्यांमार और पश्चिमी चीनी मार्केट के लिए उत्पादन केंद्र बन जाएगा, जिससे क्षेत्र आर्थिक तौर पर विकसित होगा।

विज्ञापन

 
सिंह ने कहा, ‘चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भूमिगत कनेक्टिविटी न होने के चलते पूर्वोत्तर क्षेत्र में लुक ईस्ट पॉलिसी का कोई लाभ नहीं हो पा रहा है।’ स्टीलवेल को पहले लीडो रोड के नाम से पहचाना जाता था। 1942 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इस सड़क को असम के लीडो से चीन के कुनमिंग तक तैयार किया गया था। 1945 में अमेरिकी सेना के जनरल जोसेफ स्टीलवेल के नाम पर इस सड़क का नाम स्टीलवेल रोड रखा गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed