फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shot out Asaram case witness kripal singh

आसाराम केस के अहम गवाह को गोली मारी, आरोपी फरार

Sat, 11 Jul 2015 09:57 AM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
shot out Asaram case witness kripal singh

शाहजहांपुर की किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में कथावाचक आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले कृपाल सिंह को शुक्रवार रात कैंट के हाई सिक्योरिटी इलाके में एक बाइक सवार युवक गोली मारकर फरार हो गया। कृपाल को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गदियाना चुंगी में रहने वाले 35 वर्षीय कृपाल सिंह दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ उनके ट्रांसपोर्ट पर काम करते थे। पीड़िता के परिवार से लंबे समय से जुड़े कृपाल ने भी पीड़ित परिवार के साथ कथावाचक आसाराम से दीक्षा ली थी।
विज्ञापन


वह आसाराम के कई आश्रमों में सेवादार भी रहे। इसी नाते कृपाल की गिनती आसाराम के विश्वासपात्र और राजदार लोगों में होती थी।

हालत गंभीर, बरेली किया रेफर

shot out Asaram case witness kripal singh

शुक्रवार रात कृपाल ट्रांसपोर्ट का काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। तेज बारिश के कारण सड़क पर सन्नाटा था। कृपाल कैंट एरिया के इमली रोड पर मंदिर वाले तिराहे के पास पहुंचे, तभी बाइक से आए एक युवक ने उन पर गोली चला दी जो उनकी कमर के नीचे रीढ़ के पास लगी। गोली लगते ही कृपाल सड़क पर गिर पड़े।

राहगीरों की सूचना पर पहले पुलिस और फिर घरवाले मौके पर पहुंच गए। कृपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed