फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rape Threat to Shoshana Roberts for Newyork Street Harassment Video

छेड़छाड़ का वीडियो दिखाने वाली अभिनेत्री को रेप की धमकी

Fri, 31 Oct 2014 06:03 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
Rape Threat to Shoshana Roberts for Newyork Street Harassment Video
10 घंटे में एक लड़की के साथ हुई 100 से ज्यादा बार छेड़छाड़। और वो भी अमेरिका जैसे देश में, न्यूयॉर्क जैसे शहर में। दो मिनट का ये वीडियो इन दिनों इंटरनेट की सुर्खियां बना हुआ है।
विज्ञापन


सड़कों पर हो रही छेड़छाड़ को दिखाने का जिम्मे उठाया था शोशाना रॉबर्ट्स नाम की महिला अभिनेत्री ने। शोशाना ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ये वीडियो बनाया है।
विज्ञापन


Street Harassment Video नाम के यूट्यूब चैन से इस वीडियो को 28 अक्तूबर को अपलोड किया गया था। तब से इसे 21,145,958 बार देखा जा चुका है।

आप भी देखिए ये वीडियो-

अभिनेत्री को मिल रही हैं धमकियां

Rape Threat to Shoshana Roberts for Newyork Street Harassment Video

इस वीडियो को जारी करने के बाद से अभिनेत्री को धमकियां मिल रही हैं। वे बताती हैं कि,"मेरे पास काफी मेल आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर सकारात्मक हैं लेकिन कुछ काफी नेगेटिव भी हैं।"

उन्होंने बताया कि,"कुछ में लिखा है कि वे मुझे चोट पहुंचाएंगे, मुझे मार देंगे। मैं पुलिस के पास जा रही हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं सुरक्षित हूं।"

रॉबर्ट्स के मुताबिक,"मैंने ये वीडियो होलाबैक के लिए बनाया था जो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का विरोध करता है।" शोशाना को बलात्कार की भी धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed