फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shopkeeper threw boiling syrup on MLA

बिहारः दुकानदार ने विधायक पर फेंकी खौलती चाशनी

Tue, 16 Dec 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Tue, 16 Dec 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper threw boiling syrup on MLA

राज्य के गया जिले में रविवार देर शाम एक दुकानदार ने विधायक और उनके अंगरक्षक पर खौलती हुई चाशनी फेंक दी, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। अंगरक्षक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


गया के एसएसपी निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है। राजद विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव बेलागंज स्थित काली मंदिर के नजदीक मुखिया सुरेश यादव के घर ब्रह्मभोज में गए हुए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में वह गया के टिकारी रोड स्थित श्रीराम तिलकुट भंडार में तिलकुट लेने गए। किसी बात को लेकर दुकानदार से विधायक के अंगरक्षक की झड़प हो गई। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दुकानदार ने खौलती चाशनी उनके अंगरक्षक पर उड़ेल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच-बचाव करने आए सुरेंद्र यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरेंद्र के गले का हिस्सा जरूर जला है, लेकिन वह कितने फीसदी जले हैं, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed