फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shopkeeper raped with a minor girl

टॉफी के बहाने मासूम से दरिंदगी करता रहा दुकानदार

Thu, 16 Apr 2015 11:35 PM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper raped with a minor girl

जिले में अब बच्चियां भी महफूज नहीं हैं। दो दिन में मासूम बच्चियों से रेप के दो मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को शहर के लालपुल इलाके में डेढ़ साल की मासूम बच्ची से रेप हुआ था। अब उघैती थाने के एक गांव में दुकान पर टॉफी लेने गई सात साल की बच्ची से दुकानदार ने दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार की है। गुरुवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उघैती थाने के एक गांव की बच्ची बुधवार शाम अपने पड़ोस में ही परचून दुकानदार की दुकान पर टॉफी लेने गई थी। किशोरवय दुकानदार के घर में उस समय कोई नहीं था।
विज्ञापन


वह बहाने से बच्ची को घर में ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को टॉफी देकर उसके घर भेज दिया। बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची। उसको रक्त स्राव हो रहा था। मां ने उसकी हालत देखी तो वह समझ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में बच्चियों से रेप की दो वारदातें

shopkeeper raped with a minor girl

आरोपी और पीड़िता एक ही बिरादरी के होने की वजह से पहले पंचायत करके समझौते की कोशिश की गई। बुधवार को ही परिवार वाले बच्ची को इलाज के लिए बरेली ले गए। वहां डॉक्टरों ने पुलिस केस होने की बात कहकर इलाज से इंकार कर दिया। इसके बाद बच्ची को लेकर पिता फिर से गांव आया।

गुरुवार को वह बच्ची को लेकर थाने पहुंचा। पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बच्ची को देर रात मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, सीओ सहसवान उमेश यादव ने गांव पहुंच कर मौका मुआयना कर बच्ची के परिवार वालों से बात की। बताया जाता है कि दुकानदार भी किशोरवय है। उसकी उम्र 14-15  वर्ष के आसपास बताई जा रही है। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल को भेजा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed