{"_id":"c7f00142a923fdc0651eedf4afff5182","slug":"shooters-ready-for-kill-anthropophagous-tigress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघिन को ठिकाने लगाने उतरेगी शूटर टीम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाघिन को ठिकाने लगाने उतरेगी शूटर टीम
अमर उजाला, मुरादाबाद, बिजनौर
Updated Sat, 11 Jan 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच जिंदगियां खत्म करने वाली आदमखोर बाघिन गुरुवार को दिनभर बिजनौर और मुरादाबाद जिले के बॉर्डर के गांवों में रही।
विज्ञापन
दिनभर स्यौहारा क्षेत्र में रहने के बाद शाम को फिर मुरादाबाद पहुंच गई।
वन विभाग ने उसकी ठाकुरद्वारा सुरजन नगर क्षेत्र में होने की पुष्टि की थी। लेकिन बाद में वह फिर रात में बिजनौर की ओर के बेरीखेड़ा पहुंच गई थी। अमानगढ़ के जंगल की ओर बाघिन के कदम बढ़ रहे हैं।
प्रशासन ने रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों को अलर्ट कर दिया है। बाघिन को शासन ने आदमखोर घोषित कर दिया है। बाघिन के शूटआउट के लिए तीन एक्सपर्ट शिकारियों को परमिट भी दे दिया है।
विज्ञापन
टीम शुक्रवार से ऑपरेशन शुरू करेगी। आदमखोर बाघिन ने 26 दिसंबर को बहजोई के हसनपुर खुर्द में युवक नरेश चंद को मार डाला था।
संभल से लेकर मुरादाबाद तक दहशत उस वक्त फैली जब 29 दिसंबर को कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मिठ्ठनपुर मौजा में विजय सिंह को शिकार बनाया।
इसके बाद पांच जनवरी को मुरादाबाद के चंगेरी गांव के राजीव विश्नोई, सात जनवरी को कांठ के मल्लीपुर में किशोरी शोभा, आठ जनवरी को दरियापुर में दुलारी को मार डाला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बाघिन सुबह बिजनौर जिले में ट्रेस हुई थी। शाम को वह ठाकुरद्वारा के सुरजन नगर पहुंची और रात में फिर बिजनौर के गांव में पदचिह्न मिले।
मुरादाबाद कमिश्नरी में हुई पत्रकार वार्ता में मंडलायुक्त शिवशंकर सिंह, आईजी आलोक शर्मा, मुख्य वन संरक्षक, डीएम मुरादाबाद और डीएम बिजनौर ने बताया कि बाघिन की लोकेशन बिजनौर और मुरादाबाद के बार्डर के गांवों में मिल रही है। यह अमानगढ़ के जंगल की तरफ बढ़ रही है।
आज से चलेगा ऑपरेशन शूटआउट
आपरेशन शूट आउट शुक्रवार से चलाया जाएगा।
बाघिन के शिकार के लिए तीन सदस्यीय टीम में हरीश सिंह धानी निवासी देवीथोरा नैनीताल (उत्तराखंड), नवाब सादबिन आसिफ निवासी शेरकोट जिला बिजनौर और नवाब शराफत अली खान निवासी हिल पार्क रोड रेड हिल हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) हैं। तीनों एक्सपर्ट बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में पहुंच गए।