{"_id":"c1238d9453eff2553cf8b6e0f7994d69","slug":"shoma-talks-about-consenual-thing-this-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहलकाः 'उस घटना' पर क्या है तेजपाल का कहना?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तहलकाः 'उस घटना' पर क्या है तेजपाल का कहना?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहलका की मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी ने तरुण तेजपाल पर दर्ज यौन शोषण के मामले को नया मोड़ दे दिया है। उन्होंने कहा कि गोवा के पांच सितारा होटल में हुई इस घटना को लेकर तरुण का वर्जन कुछ और ही है।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने इसका ब्योरा देने से इनकार कर दिया कि तेजपाल ने इस पर क्या कहा है, लेकिन इस बात के काफी संकेत मिले कि वह इसे 'आपसी सहमति' से हुई घटना के रूप में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
तेजपाल यह विवाद खड़ा होने के बाद एडिटर-इन-चीफ पद से हट गए थे। शुक्रवार को शेमा ने कहा, "दोनों पक्ष कुछ भी क्यों न कहें, यह सब आपसी सहमति से हुआ या जबरन, संस्थान की अगुवा होने की वजह से उन्हें पछतावा है। मैंने पीड़ित के हितों को ध्यान में रखकर कदम उठाए।"
विज्ञापन
यह नया बयान साफ दिखाता है कि तहलका प्रबंधन ने अपना अंदाज बदल दिया है। इससे पहले यह मामला इस तरह दिखाया जा रहा था जैसे तेजपाल को अपनी करनी पर काफी अफसोस है। इसका जिक्र उनके ईमेल में भी था।
लेकिन अब नया घटनाक्रम इस ओर इशारा कर रहा है कि वह मामला काफी आगे बढ़ने पर इसे 'आपसी सहमति' के तौर पर दिखा रहे हैं।
शोमा ने कहा कि तेजपाल और पीड़िता का बयान, दोनों जानी-मानी कार्यकर्ता उर्वशी बुटोलिया की अगुवाई में गठित कमेटी के सामने रखे जाएंगे। यह कमेटी छेड़छाड़ के इस मामले की जांच कर रही है।