फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shoeb iqbaal and others mla slams kejriwal's government

मुश्किल में केजरी सरकार, एकजुट हुए बागी विधायक

Mon, 03 Feb 2014 07:47 AM IST
Updated Mon, 03 Feb 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
shoeb iqbaal and others mla slams kejriwal's government

केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी के साथ-साथ समर्थन दे रहे जदयू विधायक शोएब इकबाल और निर्दलीय विधायक रामवीर शौकीन भी अब आम आदमी पार्टी के विरोध में खड़े होते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


तीनों ने संयुक्त प्रेसवार्ता में केजरीवाल सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इनकी मांग है कि केजरीवाल जनता से किए वादे पूरे करने के लिए 48 घंटे में साझा कार्यक्रम बनाएं। ऐसा नहीं होने पर इन्होंने समर्थन वापसी की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

पानी ब‌िजली पर केजरीवाल को घेरा

shoeb iqbaal and others mla slams kejriwal's government

बिन्नी तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि दो अन्य विधायक भी उनके साथ हैं जो कि केजरीवाल के कामकाज के तरीकों से नाखुश हैं। जेडीयू विधायक शोएब इकबाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर रहे हैं।

पानी नहीं मिल रहा है तो बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। बिजली की दरों को कम करने की बजाय वृद्धि की गई। जनता से किए गए वादे पूरे करने की बजाय मुख्यमंत्री केजरीवाल आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं। 

इसके साथ ही शोएब इकबाल ने आप की सरकार को व‌िफल करार द‌िया। उन्होंने कहा क‌ि जनता से वादा पूरा करने की जगह केजरीवाल आगामी चुनावों की तैयार‌ियां कर रहे हैं।

लोकसभा की तैयारी में आप

shoeb iqbaal and others mla slams kejriwal's government

अरव‌िंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोलते हुए जेडीयू व‌िधायक ने कहा क‌ि द‌िल्ली की जनता की समस्याएं दूर करने की जगह सरकार आगामी लोकसभा चुनावों की तैयार‌ियों में जुटी है।

उन्होंने कहा क‌ि द‌िल्ली की जनता ने उन्हें वोट लोकसभा के ल‌िए नहीं प्रदेश की समस्या से न‌िजात द‌िलाने के ल‌िए द‌िया था। द‌िल्ली की जनता को राहत देने के बजाय पार्टी लोकसभा चुनावों पर अपनी नजर गड़ाए है और द‌िल्ली की जनता को अपने हाल पर छोड़ द‌िया है?

विज्ञापन

पांच और व‌िधायकों का समर्थन

shoeb iqbaal and others mla slams kejriwal's government

आप से न‌िकाले गए व‌िधायक व‌िनोद कुमार ब‌िन्नी ने कहा क‌ि उनके पास 5 और व‌िधायकों का समर्थन है। 48 घंटे बाद पांचों व‌िधायक सामने आएंगे।

फ‌िलहाल रामव‌ीर स‌िंह, शोएब इकबाल और व‌िनोद कुमार ब‌िन्नी ने आप सरकार को अपने वादे पूरे करने के ल‌िए 48 घंटे का  अल्टीमेटम द‌िया है।

इन व‌िधायकों की बगावत के बाद द‌िल्ली में केजरीवाल सरकार की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। समर्थन दे रहे व‌िधायकों के साथ पार्टी के संस्थापक सदस्य भी पार्टी की कार्यशैली से परेशान होकर इस्तीफा दे रहे हैं।

‌मह‌िलाओं को इंसान नहीं मानते अरव‌िंद

shoeb iqbaal and others mla slams kejriwal's government

आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर थमते नजर नहीं आ रहे हैं। विधायक विनय कुमार बिन्नी के बाद 'आप' की संस्‍थापक सदस्य मधु भादुड़ी ने केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भादुड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार अपने वादों से मुकर गई है। उनकी सरकार में इंसानियत ने दम तोड़ा है। ठंड से लोगों की मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल ने 300 रैन बसेरे बनाने का ऐलान क‌िया था तब उन्होंने सुझाव दिया था कि इतनी जल्दी रैन बसेरे नहीं बन पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed