{"_id":"6ab60c5705456ae59079fa1d9ab4e6c1","slug":"shocking-videos-of-teachers-who-beating-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: देखिए ये टीचर कितने बेदर्द हैं!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वीडियो: देखिए ये टीचर कितने बेदर्द हैं!
Updated Fri, 25 Jul 2014 01:38 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में पश्चिम बंगाल में एक टीचर द्वारा बच्चे को पीटे जाने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो मीडिया में आया तो इस पर चर्चा शुरू हो गई।
सोशल मीडिया में भी एक बहस छिड़ गई है कि टीचर द्वारा बच्चों को पीटा जाना कितना सही है?इस खबर में हम आपको दिखाएंगे ऐसे ही पांच वीडियो। देखिए और खुद सोचिए कि क्या सही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में भी एक बहस छिड़ गई है कि टीचर द्वारा बच्चों को पीटा जाना कितना सही है?इस खबर में हम आपको दिखाएंगे ऐसे ही पांच वीडियो। देखिए और खुद सोचिए कि क्या सही है।
पूरी क्लास की पिटाई
ये वीडियो 2013 का है जिसे करीब 4500 लोगों ने देखा है। यूट्यूब चैनल 'समाज की आवाज' के मुताबिक से वीडियो पटना के एक स्कूल का है जिसमें टीचर बच्चों की पिटाई करती दिख रही हैं। आप भी देखिए इस वीडियो को।
नेत्रहीन बच्चों की पिटाई
आंध्र प्रदेश में भी एक टीचर द्वारा नेत्रहीन छात्रों को पीटने का वीडियो सामने आया जिसके बाद हंगामा मच गया। यूट्यूब पर ये वीडियो भी काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में टीचर बेहद बेदर्दी से नेत्रहीन छात्रों की पिटाई करते दिखाई दे रहा है।
पाक का भी यही हाल
भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी छात्रों को इसी बेदर्दी के साथ पीटा जाता है। यूट्यूब पर मौजूद एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि टीचर किस तरह से छात्र के बाल खींच रही है और उसे थप्पड़ जड़ रही है।
यूपी के अलीगढ़ की तस्वीर
यूपी के अलीगढ़ से भी एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था और उस वक्त इस मीडिया में भी प्रमुखता से दिखाया गया था। आप भी देखिए टीचर की इस बर्बरता को। वीडियो साभार- इंडिया टीवी