परीक्षार्थी की दौड़ देख सब हैरान, बना दिया रिकार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए दौड़ का ट्रायल चल रहा था। इस ट्रायल के दौरान ही एक अभ्यर्थी ने महज 33 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ लगाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
आपको बता दें कि इस टेस्ट में अभ्यर्थियों को एक घंटे में 10 किलोमीटर की दूरी नापनी थी, लेकिन 24 साल के एक नौजवान ने तय समय से आधा वक्त लेकर इस दौड़ को पूरा कर लिया।
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले संदीप आचार्य के इस कारनामे से हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि यह एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड के स्तर का प्रदर्शन है।
इस टेस्ट को परख रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने संदीप से 1.5 किलोमीटर की अतिरिक्त दौड़ लगाने को कहा तो उसे भी संदीप ने महज 4 मिनट में पूरा कर लिया। बीकानेर के आईजीपी गिरिधर लाल शर्मा ने पुष्ट करते हुए कहा कि संदीप ने 10 किमी की जरूरी दौड़ को 33 मिनट में पूरा किया है।
(साभार: टाइम्स ऑफ इंडिया)
पेशे से मजदूर हैं संदीप
चयन समिति के एक सदस्य ने कहा, "फारेस्ट गंप मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है और संदीप की दौड़ देख मुझे फिल्म का एक किरदार याद आ गया। वह हवा की तरह दौड़ लगा रहा था।"
संदीप और उनके पिता पेशे से मजदूर हैं। संदीप ने माध्यमिक शिक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया था। उसने पत्राचार के जरिए अपनी स्नातक की पढ़ाई को पूरा किया था। संदीप ने बताया कि उन्होंने इस तरह की दौड़ का कभी प्रशिक्षण नहीं लिया।
गौरतलब है कि सिंथैटिक ट्रैक पर दौड़ने वाले सुरेंद्र सिंह महज 28 मिनट 2 सेकेंड में में 10,000 मीटर की दूरी नाप चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा स्पेन में 12 जुलाई 2008 में किया था। वहीं काशीनाथ आश्वले भी 29 मिनट 43 सेकेंड में 10 किमी की दौड़ लगा चुके हैं।