'बुरे दिन आ गए' पर शोभा डे ने मांगी माफी
केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन पर मंगलवार को जब सोशल मीडिया शोक में डूबा हुआ था, मशहूर लेखिका शोभा डे के एक ऐसा ट्वीट किया जिससे हंगामा खड़ा हो गया।
दरअसल, मुंडे की मौत पर अफसोस जताते हुए शोभा डे ने ट्विटर पर लिखा कि उनके परिवार के लिए बुरे दिन आ गए।
गोपीनाथ मुंडे की मौत के बाद उपन्यासकार शोभा डे ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'मुंडे की मौत के बारे में चौंकाने वाली खबर। कितना दुखद। आरआईपी। परिवार के लिए बुरे दिन आ गए। गहरी संवेदना।' लेकिन इस बयान विवाद शुरू हो गया।
बाद में शोभा ने मांग ली माफी
ट्विटर पर शोभा के बयान की तीखी आलोचना हुई। लोगों ने शोभा डे 'असंवेदनशील' कह डाला। आपत्तिजनक ट्वीट कई बार रिट्वीट किया गया। हालांकि लगभग 8 घंटे बाद शोभा ने उस ट्वीट को हटा दिया।
उन्होंने दोबारा ट्वीट किया और कहा, 'दुख के इन क्षणों में मुंडे के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मेरी इच्छा किसी को कष्ट देने की नहीं थी। आप सभी की भावनाओं को ठेस पहुंची, इसके लिए माफी मंगती हूं।